- Hindi News
- चेहल्लूम : नक्शे में ऐसे समझें इंतजाम रूट
चेहल्लूम : नक्शे में ऐसे समझें इंतजाम रूट
हुसैनटेकरी पर 10 किमी क्षेत्रफल में चेहल्लूम के इंतजाम किए हैं। शुक्रवार रात 10 बजे से चूल का मुख्य आयोजन होगा। इस दौरान उज्जैन बायपास रोड, बामनखेड़ी रोड, रोजाना रोड से लगे इस एरिया में दोपहिया, चारपहिया समेत सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उज्जैन बायपास पर पेट्रोल पंप के पास, बामनखेड़ी रोड तथा रोजाना रोड पर बनी पार्किंग पर वाहन खड़े कर जायरीनों को पैदल ही रोजों तक पहुंचना होगा। यहीं से पड़ाव स्थल होकर चूल स्थल जाएंगे। मंझले रोजे के पास पुराने चूल स्थल पर व्यापारिक जोन बनाया है। यहां मेले में विभिन्न दुकानें लगेंगी। बड़े रोजे के पास होकर यहां पहुंचा जा सकेगा। बड़े रोजे के ठीक सामने पुलिस चौकी में पुलिस कंट्रोल रूम बना है। यहां से जायरीन जरूरत पड़ने पर मदद ले सकते हैं।
ये रहेंगे चूल तक जाने के रूट- >रतलाम, जावरा तरफ से जाने वाले जायरीनों के वाहन उज्जैन बायपास किनारे पेट्रोल पंप के पास पार्क होंगे। यहां से जायरीन पैदल मेहंदी कुआं बड़े रोजे के सामने होते हुए पड़ाव स्थल पहुंचेंगे। पड़ाव स्थल से बैरिकेडिंग में होते हुए चूल स्थल जाएंगे। वहां से रोजाना रोड होते हुए बाहर निकलेंगे।
>ताल, आलोट, महिदपुर, उज्जैन, नागदा के वाहन ताल रोड स्थित बामनखेड़ी फंटे से अंदर जाएंगे। बामनखेड़ी रोड किनारे वाहन खड़े रहेंगे। यहां से पड़ाव स्थल पहुंचेंगे।
>मंदसौर, रिंगनोद, सीतामऊ तरफ से आने वाले जायरीन नई मंडी से रोजाना होते हुए हुसैन टेकरी पहुंचेंगे। इनके वाहन रोजाना रोड पर खड़े रहेंगे। वहां से ये सीतामऊ रोड होते हुए मेहंदी कुआं पहुंचेंगे। यहां से बड़े रोजे के सामने होते हुए पड़ाव स्थल जाएंगे।