पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जावरा| हुसैनटेकरी शरीफ पर के 132वें चेहल्लूम में शुक्रवार को

जावरा| हुसैनटेकरी शरीफ पर के 132वें चेहल्लूम में शुक्रवार को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावरा| हुसैनटेकरी शरीफ पर के 132वें चेहल्लूम में शुक्रवार को लाखों जायरीन उमड़े। चेहल्लूम के 10वें दिन सुबह 10 बजे हुसैनी मिशन मुंबई ने बड़े रोजे से बनी असअद के काफिले का मंजर पेश करते हुए जुलूस निकाला। ये प्रमुख मार्ग से होकर टाप शरीफ रोजे पर खत्म हुआ। इसमें हुसैनी मिशन प्रमुख यूसुफ मुकादम समेत सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए और हुसैन की याद में मातम किया। दोपहर 12 बजे रोजा-ए-मेहंदी कुआं से अंजुमन-ए-हैदरिया अलहिंद हैदराबाद ने जुलूस निकाला। इसमें शामिल हुसैन के दीवानों ने खूनी मातम किया। जुलूस अब्बास अलमदार रोजे के पास पहुंचा। वहीं समापन हुआ।

रात11.30 बजे घुसा सांप- पड़ावस्थल नं. 3 पर रात 11.30 बजे एक सांप घुस गया। इससे 10 मिनट अफरा-तफरी मची रही। आरक्षक नरेंद्रसिंह सिसौदिया ने उसे मार दिया।

दिन में बहाया खून रात में अंगारों पर चले

चूल स्थल के पास बारी का इंतजार करती महिलाएं। इनसेट-चूल से निकलते दूल्हे। }फोटो- भास्कर