- Hindi News
- लोक अदालत आज, 6 हजार से अिधक प्रकरण होंगे निराकृत
लोक अदालत आज, 6 हजार से अिधक प्रकरण होंगे निराकृत
शनिवारको लोक अदालत लगेगी। जावरा अनुविभाग में कुल 8 खंडपीठ में अापराधिक, फौजदारी, बैंक, नपा, टेलीफोन बिल वसूली आदि 6 हजार से अिधक प्रकरणों का निराकरण होगा। इनमें से एक खंडपीठ पिपलौदा में लगेगी।
अभिभाषक संघ अध्यक्ष अशोक सेठिया, पूर्वाध्यक्ष मुरलीधर सोनी ने बताया लोक अदालत शनिवार सुबह 10.30 बजे शुरू होगी और शाम 5.30 बजे तक चलेगी। जावरा में लगने वाली 7 खंडपीठ में से पहली प्रथम अपर एवं जिला सत्र न्यायाधीश अरुणकुमार वर्मा के यहां दीवानी, फौजदारी, एक्सीडेंट क्लेम विद्युत चोरी के प्रकरणों पर सुनवाई निराकरण होगा। सिविल जज वर्ग एक निलेश यादव की खंडपीठ में दीवानी, फौजदारी, टेलीफोन, नपा, बैंक चेक अनादरण, सिविल जज वर्ग दो अतुल सक्सेना की खंडपीठ में दीवानी, फौजदारी, सिविल वर्ग दो अश्विन परमार की खंडपीठ में जाफ्ता फौजदारी, दीवानी प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। एसडीएम एस.के. मिश्रा, अतिरिक्त तहसीलदार अजयकुमार हिंगे, नायब तहसीलदार स्वाति मिश्रा तथा पिपलौदा में लगने वाली तहसीलदार ए.एल. प्रजापति की खंडपीठ में अापराधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण होगा।
मेगा लोक अदालत आज
आलोट| कोर्टपरिसर में शनिवार को मेगा लोक अदालत का आयोजन होगा। अभिभाषक संघ अध्यक्ष दिलीप मेड़तवाल ने बताया बीएसएनएल, दीवानी, फौजदारी, नगर परिषद, राष्ट्रीकृत बैंकों के प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।