बैठक में बनाई सम्मेलन की रूपरेखा
जावरा| पहाड़ियारोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सरस्वतीपुरम में शुक्रवार को 27 28 दिसंबर को होने वाले विभागस्तरीय सम्मेलन को लेकर बैठक हुई। विभाग समन्वयक सुंदरलाल शर्मा ने रूपरेखा बताई। सम्मेलन में रतलाम, मंदसौर, नीमच जिले के 30 स्कूलों के 200 से ज्यादा पदाधिकारी सदस्य भाग लेंगे। प्राचार्य नीता लोढ़ा, प्रदीप जैन, राकेश मुकाती, व्यवस्थापक योगेंद्र कोठारी, प्रचार-प्रसार प्रमुख हेमंत जोशी मौजूद थे।