संभाग चिंतन कार्यक्रम आज
जावरा में आज छुट्टी घोषित
ताल में अंत्योदय मेला 16 को
22 दिसंबर को संस्कृति ज्ञान परीक्षा
जावरा | मुस्लिमराष्ट्रीय मंच का शुक्रवार को गीताभवन में संभाग चिंतन कार्यक्रम होगा। शाम 6 बजे होने वाले कार्यक्रम को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संरक्षक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक इंद्रेश कुमार, राष्ट्रीय संयोजक मो. अफजल, सहसंयोजक एस.के. मुद्दीन, शहरकाजी भूरु मियां, बोहरा समाज के आमिल शब्बीर हुसैन राकीब संबोधित करेंगे। जिला मीडिया प्रभारी भय्यू खान ने बताया मंच जिला संयोजक सैयद अमजद अली, संसदीय क्षेत्र प्रभारी इफ्तेखार पठान, भाजपा नेता पिंकेश मेहरा, रफीक भाई, शाहिद कुरैशी, रईस मंसूरी, अनु मलिक मौजूद रहेंगे। अतिथि हुसैन टेकरी शरीफ के चेहल्लूम में भी शामिल होंगे।