प्रेस दस जोड़ी कपड़े ले गए चोर
हाथीखानाक्षेत्र में बुधवार रात चोरी हो गई। चोरों ने पीछे कमरे में सोए परिवार को दरवाजे की कुंडी लगाकर घेर दिया और आगे वाले कमरे में वारदात की। बदमाश एक प्रेस 10 जोड़ी कपड़े ले गए।
हाथीखाना निवासी दिलीप दरकुनिया ने बताया हम परिवार सहित पीछे के कमरे में सोए थे। रात में अज्ञात बदमाशों ने दरवाजे की कुंडी बंद कर दी और अागे कमरे का ताला तोड़कर चोरी की। सामान भी बिखेर दिया। चोर चार हजार रुपए की प्रेस एवं 10 जोड़ी कपड़े ले गए। गुरुवार सुबह प|ी बसंतीदेवी बेटा अनिल उठे तो दरवाजा बाहर से बंद था। हम पीछे वाले रास्ते से बाहर निकले और दरवाजा खोला। आगे वाले कमरे में प्रेस कपड़े नहीं मिले। सारा सामान भी बिखरा था। सिटी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जांच शुरू की।
चोरों द्वारा बिखेरा सामान दिखाते बसंतीबाई बेटा अनिल।