शिफा पाने के लिए उमड़े जायरीन
हुसैनटेकरी पर हजरत इमाम हुसैन के दरबार में जियारत करने शिफा (स्वास्थ्य लाभ) पाने के लिए एक लाख से अधिक जायरीन उमड़े। प्रशासन के मुताबिक शुक्रवार रात तक आंकड़ा तीन लाख तक पहुंचने का अनुमान है। यहां 132वां चेहल्लूम मनाया जा रहा है। मुख्य आयोजन आग पर मातम (चूल) शुक्रवार रात 10 बजे से होगा। दिन में शिया समुदाय खूनी मंजर पेश करेगा। गुरुवार को तीन संस्थाओं ने जुलूस निकाले। आईजी समेत तमाम अधिकारी पहुंचे और व्यवस्था संभाली।
विश्व प्रसिद्ध हुसैन टेकरी शरीफ पर चेहल्लूम मनाया जा रहा है। शुक्रवार रात 10 बजे चूल जलेगी। सबसे पहले हुसैनी मिशन द्वारा लक्की ड्रॉ के माध्यम से तय किए 21 दूल्हे (जायरीन) निकलेंगे। फिर शिया समुदाय के महिला-पुरुष चूल से निकलेंगे। फिर आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। यह सिलसिला शुक्रवार रात और शनिवार दिनभर चलेगा। चूल में अंगारों पर सबसे पहले निकलने के लिए लक्की ड्राॅ में गुरुवार शाम तक 1500 से अधिक आवेदन आए। शनिवार को मजलिस-ए-अलविदा के साथ चेहल्लूम का समापन होगा। प्रशासन ने आयोजन के इंतजाम पूरे कर लिए हैं। गुरुवार शाम आईजी वी. मधुकुमार, कलेक्टर डॉ. संजय गोयल, एसपी डॉ. आशीष समेत जिलेभर के तमाम अधिकारी-कर्मचारी पहुंचे। व्यवस्था देखी तथा ड्यूटी की रिहर्सल की।
जुलूसनिकले, रोजों में की जियारत-गुरुवार सुबहअंजुमन-ए-अब्बासिया हिंदू अंजुमन सक्का-ए-सकीना मुंबई ने अलम के जुलूस निकाले। इनमें समाजजन ने हुसैन की याद में मातम किया। हुसैनी मिशन ने हजरत अब्बास रोजा से चुप ताजिया निकाला। इसके साथ ही अलम भी निकले। दिनभर सभी रोजों में जायरीनों की भीड़ रही। लोबान के लिए भी हजारों जायरीन उमड़े। चेहल्लूम प्रभारी वीरेंद्र कटारे, एसडीओपी के.के. व्यास, सीएसपी दीपक शुक्ला, आईए टीआई अनिल यादव ने व्यवस्था संभाली। इसके पहले एसडीएम एस.के. मिश्रा, मेला प्रभारी सीएमओ अशोक शर्मा, अतिरिक्त तहसीलदार अजयकुमार हिंगे ने मेहंदी कुआं से टॉप शरीफ तक जाने वाले रास्ते से अतिक्रमण हटवाया।
24 घंटे चालू रहेगा कंट्राेल रूम
चेहल्लूमके लिए कलेक्टर कार्यालय रतलाम में कंट्रोल रूम बनाया है। ये 24 घंटे चालू रहेगा। किसी भी प्रकार की इमरजेंसी के लिए टेलीफोन नंबर 07412-270400 पर संपर्क किया जा सकता है। मोबाइल नंबर 94245-90609, 94254-91033, 94251-36471, 94254-83718 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
मोबाइल सेवा स