यादव समाज का दो दिनी सम्मेलन 21 से
जावरा | यादवसमाज के कल्याण उत्थान के उद्देश्य को लेकर 21 फरवरी से दो दिनी अंतरराष्ट्रीय परिचय सम्मेलन का आयोजन होगा।
विजयसिंह यादव ने बताया यादव मोहल्ला समीप इकबालगंज मेला मैदान में 21 फरवरी को सम्मेलन शुरू होगा। 22 फरवरी को समापन होगा। इसमें समाज को आगे बढ़ाने और सामाजिक बदलाव लाने संबंधी विषयों पर मंथन कर विभिन्न निर्णय लिए जाएंगे।