- Hindi News
- षड्यंत्रपूर्वक शादी कर धर्म परिवर्तन का प्रयास
षड्यंत्रपूर्वक शादी कर धर्म परिवर्तन का प्रयास
जावरा| रतलामकी एक 21 वर्षीय युवती ने सिटी थाने में एक युवक के खिलाफ षड्यंत्रपूर्वक शादी कर जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मानसिक प्रताड़ना देने डेढ़ लाख रुपए मांगने की शिकायत की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
सीएसपी दीपक शुक्ला ने बताया रतलाम के ओल्ड रोड पुरानी रेलवे कॉलोनी निवासी एक युवती ने सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि डाट की पुलिया रतलाम निवासी फिरोज खान ने मुझे प्रेम जाल में फंसाया और षड्यंत्रपूर्वक शादी कर ली। इसके बाद दो महीने पहले मुझे जावरा के मेवातीपुरा क्षेत्र में लाकर किराये से मेरे साथ रह रहा था। उसने मेरे साथ जबरन धर्म परिवर्तन का प्रयास किया। मारपीट करते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। दहेज में डेढ़ लाख रुपए की मांग भी की। फिरोज ड्राइवर है। सिटी पुलिस ने फिरोज के खिलाफ धारा 498, 493, 323, 506 में प्रकरण दर्ज किया।