- Hindi News
- स्वागत में बरसे फूल उठाकर दिया सबको सफाई का संदेश
स्वागत में बरसे फूल उठाकर दिया सबको सफाई का संदेश
दाऊदीबोहरा समाज ने 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के जन्मोत्सव पर रविवार को जुलूस निकाला। विभिन्न संगठनों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। इन्हीं फूलों को पीछे चल रहे समाजजन ने उठाकर सड़कें साफ की और क्लीन भारत-ग्रीन भारत का संदेश दिया।
दाऊदी बोहरा समाज धर्मगुरु का 40 दिनी जन्मोत्सव मना रहा है। रविवार सुबह 9.30 बजे अंजुमने बुरहानी दाऊदी बोहरा जमात ने जुलूस निकाला। जुलूस बोहरा बाखल स्थित वजिही मसजिद से निकला। इसका नेतृत्व आमिल शेख शब्बीर रागीब साहब ने किया।
घोड़े पर सवार समाजजन तिरंगा और धर्म ध्वज लेकर चल रहे थे। बच्चे ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद.., हम सब एक हैं.., फातेमी दावत जिंदाबाद.. जैसे नारे लगा रहे थे। समाज के फखरी स्काउट बैंड ने माहौल में सुमधुर संगीत घोला। इनके पीछे समाजजन चल रहे थे। बग्घी में मदरसे में अव्वल रहने वाले बच्चे बैठे थे। अन्य प्रतिभावान बच्चे भी साथ थे। जुलूस में विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने भी शिरकत की। जुलूस प्रमुख मार्गों से होकर मसजिद पहुंचा। यहां धर्मगान के बाद राष्ट्रगान गाया। घंटाघर चौराहे पर मारुति ग्रुप ने जुलूस का स्वागत किया। राजा चचलानी, गोपाल मोदी, देवेंद्र नेका, रोहित सुमन, किशोर चौहान मौजूद थे।
आलोट|बोहरासमाज ने सैयदना साहब के जन्मोत्सव पर चल समारोह निकाला। बोहरा बाखल स्थित बोहरा मसजिद से चल समारोह शुरू हुआ, जो प्रमुख मार्गों से होकर मसजिद पहुंचा। आमिल शेख अली हुसैन नसीम के नेतृत्व में समाजजन निकले। खुजेमा बोहरा, शब्बीर भाई, मुर्तजा ईजी, अकबर बोहरा मौजूद थे।
नजाफत कमेटी ने उठाया कचरा
जुलूसके पीछे समाज की नजाफत कमेटी के आठ सदस्य चल रहे थे। ये विभिन्न संस्थाओं द्वारा जुलूस के स्वागत में बरसाए फूलों को उठा रहे थे।
वाअज का सीधा प्रसारण आज
सचिव मुस्तफा भाई तेलवाला ने बताया सोमवार को धर्मगुरु का जन्मदिन मनेगा। बोहरा बाखल स्थित वजिही मसजिद में सुबह 10.30 बजे उदयपुर से धर्मगुरु की वाअज का सीधा प्रसारण होगा। इसके बाद पढ़ाई में अव्वल रहने वाले बच्चों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही 40 दिनी जन्मोत्सव का समापन होगा।
जुलूस में शामिल समाजजन विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय।