बाइक की टक्कर से तीन गंभीर घायल
जावरा-तालरोड पर बुधवार शाम टवेरा की टक्कर से एक बाइक उछलकर पीछे रही अन्य बाइक से टकरा गई। हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हुए। इन्हें रतलाम रैफर किया।
बुधवार शाम 4.30 बजे घनश्याम सिंह निवासी मेलूखेड़ी साथी मनीष हायरी के साथ बाइक से गांव जा रहा था। नयापुरा पेट्रोल पंप के पास सामने से आए टवेरा ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जाेरदार थी कि बाइक उछलकर पीछे रही अन्य बाइक से टकरा गई। हादसे में घनश्यामसिंह, मनीष के साथ दूसरी बाइक सवार कमलसिंह राजपूत (43) निवासी रूपड़ी घायल हो गए। कमलसिंह के साथ बाइक पर सवार उसी के गांव के गोविंदसिंह (30) इंदरसिंह को मामूली खरोंच आई। इन्हें अन्य वाहनों से सरकारी अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रैफर किया। सिटी थाने की 108 एम्बुलेंस खराब होने से घायलों को रैफर करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेडक्रॉस के वाहन से उन्हें रतलाम ले गए।
बाल-बालबचा मासूम-हादसे में4 वर्षीय मासूम बाल-बाल बच गया। कमलसिंह ने बताया वह साथियों पोते देवराज पिता राजेंद्रसिंह (4) के साथ गांव जा रहा था। हादसे के दौरान सभी को चोट आई, लेकिन बीच में बैठा होने से देवराज बच गया।