पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयुर्वेद परामर्श केंद्रों पर मिलेगा उपचार, 17 कम्पाउंडर आए

आयुर्वेद परामर्श केंद्रों पर मिलेगा उपचार, 17 कम्पाउंडर आए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला आयुर्वेद अधिकारी कार्यालय में नए स्टाफ की बुधवार को बैठक हुई।

सिटी रिपोर्टर| रतलाम

संसाधनसुविधाओं की कमी से जूझ रहे आयुर्वेद चिकित्सा विभाग में नया स्टाफ आना शुरू हो गया है। जिले के जिन आयुर्वेद उपचार केंद्रों में दवासाज नहीं थे वहां नई नियुक्तियां हो गई हैं। एक सप्ताह में इन केंद्रों में मरीजों का उपचार शुरू हो जाएगा। जिला आयुर्वेद अधिकारी कार्यालय में बुधवार को नए स्टाफ की बैठक हुई। उन्हें केंद्रों पर सेवाएं देने को लेकर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

जिले में 17 दवासाजों (कम्पाउंडरों) की नियुक्ति हुई है। उन्होंने जिला आयुर्वेद अधिकारी कार्यालय में ज्वाइनिंग दी। ये जावरा, जमुनिया, सुजलाना, शिवपुर, धानासुता, उमरन, खजूरी देवड़ा, सरसी, ढीकवा, शिवपुर, मलवासा, असावती, माधोपुर, रियावन, उपलई आदि केंद्रों में सेवाएं देंगे। जिला आयुर्वेद अधिकारी कार्यालय के मुख्य लिपिक महेंद्र बैरागी ने बताया नए स्टाफ के दस्तावेजों का प्रमाणीकरण हो रहा है। चिकित्सक इन्हें प्रशिक्षित कर कार्यस्थल पर भेज रहे हैं।

येआए- अनीताव्यास, अंकिता पांडेय, अमित चौहान, मंजू राठौर, सुनीता खराड़ी, वर्षा सक्सेना, सुनील वास्कले, राधाकिशन मुजाल्दे, विजय सोनी, ज्योतिनाथ गांधी, जितेंद्र कौशल, मीनाक्षी सोलंकी, मंशाराम जाधव, लता सोलंकी, रितु शर्मा, रामसिंह बामनिया, नरेंद्रसिंह पंवार।

^नएदवासाजों को उपचार केंद्रों में भेजा जा रहा है। इससे वहां व्यवस्थाएं और बेहतर होंगी। डॉ.सुरेशचंद्र शर्मा, जिलाआयुर्वेद अधिकारी