पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. रत्नाकर जिलाध्यक्ष, डॉ. लाहिरी सचिव बने

डॉ. रत्नाकर जिलाध्यक्ष, डॉ. लाहिरी सचिव बने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीयचिकित्सक संघ मप्र की जिला इकाई में बुधवार को नए पदाधिकारियों का मनोनयन हुआ। इसमें जिला अस्पताल के ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. बी.आर. र|ाकर अध्यक्ष जावरा अस्पताल प्रभारी डॉ. विनोद लाहिरी सचिव बनाए गए।

विरियाखेड़ी स्थित नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र पर शाम को डॉक्टरों की बैठक हुई। इसमें नए पदाधिकारियों का मनोनयन हुआ। कार्यकारिणी में डॉ. अभय ओहरी उपाध्यक्ष, बिलपांक बीएमओ डॉ. वर्षा कुरील सहसचिव शिशु राेग चिकित्सक डॉ. ए.पी. सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए। सीएमएचओ डॉ. पुष्पेंद्र शर्मा के कार्यालय के बाहर पदाधिकारियों का स्वागत किया। डॉ. र|ाकर ने बताया पूर्व समिति का कार्यकाल अच्छे से नहीं चल रहा था। सालों से चुनाव नहीं करवाए। इस कारण चिकित्सकों के कई प्रकरणों का निराकरण नहीं हो पाया। नई समिति के माध्यम से समस्याएं हल की जाएंगी। डाॅ. राज दुलानी का कहना है कि जब तक पुरानी कार्यकारिणी भंग नहीं होती तब तक नई नहीं बनाई जा सकती। उन्होंने नई कार्यकारिणी को अवैधानिक बताया प्रांतीय अध्यक्ष को मामले से अवगत करवाने की बात कही। चिकित्सक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अजय खरे ने बताया जिलास्तर पर चिकित्सकों ने मनोनयन किया है। इसे अवैधानिक नहीं मान सकते। विवाद जैसी स्थिति हुई तो चर्चा कर मामले का हल निकालेंगे।

नएपदाधिकारियों का स्वागत- सीएमएचओकार्यालय के बाहर नए पदाधिकारियों का स्वागत हुआ। सीएमएचओ डॉ. पुष्पेंद्र शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह चौहान, सचिव सुशील शुक्ला, नर्सेस एसोसिएशन के संरक्षक मोहम्मद जफर खान, रेडियोग्राफर संघ के अशोक चौहान आदि ने डॉ. र|ाकर डॉ. लाहिरी का स्वागत किया।

चिकित्सा अधिकारी संघ की नई कार्यकारिणी