पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिसकर्मियों ने नौकरी दिलाने के नाम पर ऐंठे 30 हजार रुपए

पुलिसकर्मियों ने नौकरी दिलाने के नाम पर ऐंठे 30 हजार रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटेकी नौकरी लगवाने के नाम पर दो पुलिसकर्मियों ने एक पुजारी से 30 हजार रुपए ऐंठ लिए। पुजारी ने बुधवार दोपहर एसडीओपी कार्यालय में शिकायत की।

भीमाखेड़ी के रमेशदास बैरागी (52) ने एसडीओपी कार्यालय में लिखित शिकायत कर बताया मैं आईए थाना परिसर स्थित शंकर मंदिर में पुजारी हूं। ढाई साल पहले आईए थाने के तत्कालीन आरक्षक साबिर खां ने कहा मैं तुम्हारे बेटे तरुणदास की पुलिस में नौकरी लगवा दूंगा। मेरी पहचान भोपाल पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के प्रधान आरक्षक राजेश राव से है। खां के बताए अनुसार मैं भोपाल पहुंचा जहां खां राव ने मुझे कहा तुम्हारे बेटे की नौकरी लगवाने में 30 हजार रुपए खर्च आएगा। मैंने बेटे की नौकरी के लालच में उन्हें 30 हजार रुपए दे दिए। अब तक तो उन्होंने नौकरी लगवाई और ही रुपए लौटाए। 5 जुलाई को मैं भोपाल राव के पास गया तो उसने मुझे कहा मैं दस-दस हजार रुपए के चेक देकर तुम्हारे रुपए लौटा दूंगा। उसने पहला चेक दस हजार रुपए का दिया लेकिन बैंक जाने पर पता चला चेक गलत बनाया था। बाद में उसने मुझे फोन पर कहा कि तुम वह चेक बैंक में मत लगाना। मैं तुम्हे नकद रुपए दे दूंगा। इसके बाद मैंने वापस दोनों को फोन किया लेकिन वे बात करने को तैयार नहीं हैं। इस तरह मेरे साथ धोखाधड़ी हुई है।

जांच की जा रही है

^दोपुलिसकर्मियों के खिलाफ नौकरी लगवाने के नाम पर 30 हजार रुपए ऐंठने की शिकायत आई है। जांच की जा रही है। के.के.व्यास, एसडीओपीजावरा