बाढ़ पीड़ितों के लिए राशि एकत्र
जावरा| जम्मू-कश्मीरबाढ़ पीड़ितों के लिए बुधवार से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने सहयोग राशि इकट्ठा करने का अभियान चलाया। विभिन्न मोहल्लों से दिनभर में 27 हजार रुपए इकट्ठा हुए। मंच के मंदसौर संसदीय क्षेत्र प्रभारी इफ्तेखार पठान ने बताया एक-दो दिन और अभियान चलाकर राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करवाएंगे। जिला संयोजक सैयद अमजद अली ने बताया तालनाका, बोहरा बाखल, जवाहरपथ, स्टेशन रोड, नीमचौक समेत कई मोहल्लों से राशि एकत्र की। भय्यू खान, प्रकाश मेहता, शाहनवाज हुसैन, गुल नवाज, जावेद खान, शेर कुरैशी, इकबाल खान आदि मौजूद थे।
महिलामोर्चा कपड़े भेजेगा-बाढ़ पीड़ितोंके लिए भाजपा महिला मोर्चा ने बुधवार को घर-घर जाकर कपड़े एकत्र किए। ये जम्मू भेजे जाएंगे। नगर अध्यक्ष चंचल गादिया, महामंत्री हेमा मोदी, संतोष शर्मा, सरोज सांकला, सुमन मेहता, बसंतीदेवी पटेल, मंजू पांचाल, किरण सोनी मौजूद थीं।
बाढ़ पीड़ितों के लिए सहयोग राशि एकत्र करते मुस्लिम राष्ट्रीय मंच सदस्य।