की महाआरती, गूंजी जयकार
क्षेत्रमें बुधवार को विश्वकर्मा जयंती पर अनेक आयोजन हुए। खाचरौद रोड पर भगवान विश्वकर्मा की महाआरती की गई। यह पं. संदीप शर्मा ने करवाई। लाभ सुनील सांकला दिनेश पांचाल परिवार ने लिया। अतिथि एल्डरमैन मनोहर पांचाल, समाजसेवी कैलाश पांचाल, बालमुकुंद पांचाल ने संबोधित किया। रामगोपाल सांकला, शोभाराम पांचाल, राकेश पांचाल, छगनलाल पांचाल, सत्यनारायण पांचाल, कैलाश पांचाल मौजूद थे।
झांकीसजाई, महाआरती की-ताल| तालफंटा स्थित हनुमान मंदिर में बुधवार सुबह भगवान की झांकी सजाई। महाआरती कर प्रसादी बांटी। पन्नालाल सांकला, रामनारायण चौहान, बाबूलाल चौहान, शिवलाल मंत्री, रमेश पांचाल, संतोष सांकला मौजूद थे।
आंजना भवन पूजा-आराधना
आलोट| पांचालसमाज ने आंजना भवन में विश्वकर्मा जयंती पर पूजा-आराधना की। अध्यक्ष बाबूलाल पांचाल ने संबोधित किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मोहनलाल पांचाल, मनीष पांचाल, अशोक पांचाल, मुकेश पांचाल, संजय पांचाल मौजूद थे।
जावरा खाचरौद रोड पर महाआरती करते अतिथि समाजजन।