रतलाम में देंगे ज्ञापन
रतलाम में देंगे ज्ञापन
आलोट| विधायकजितेंद्र गेहलोत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल रतलाम में प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देगा। नप उपाध्यक्ष अनिल भरावा ने बताया आलोट के विकास के लिए सौगात देने की मांग की जाएगी। मंडल अध्यक्ष कालूसिंह परिहार, नंदनराज जैन, दिनेश कोठारी ने बताया प्रतिनिधिमंडल गुरुवार सुबह रवाना होगा।
स्कूलपरिसर में पौधारोपण
जावरा| रावणद्वारस्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पौधारोपण किया। अतिथि समाजसेवी रमेश धाकड़ थे। विद्यार्थियों को पौधाें की देखभाल का संकल्प दिलाया। संजय व्यास, वर्षा भाटी, शकुंतला धाकड़, संगीता सोनी, रेखा पांचाल मौजूद थीं।