पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुकानें खुलीं, बसें समय पर चलीं, स्थिति सामान्य

दुकानें खुलीं, बसें समय पर चलीं, स्थिति सामान्य

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावरा | शुक्रवार को मारपीट, डकैती, पथराव व प्रदर्शन से उपजे तनाव के बाद शनिवार को शहर स्थिति सामान्य रही। शनिवार सुबह रोज की तरह दुकानें खुलीं। चौपाटी से बसें समय पर चलीं। प्रदर्शन व तोड़फोड़ के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मारपीट में घायल भाजपा नेता दीनदयाल पाटीदार के भतीजे व पिपलौदा प्रखंड के बजरंग दल संयोजक पवन पाटीदार को अस्पताल से छुट्टी दे दी।

टीआई संजय पाठक ने बताया जिला मुख्यालय से अतिरिक्त फोर्स आया है। एहतियात के तौर संवेदनशील क्षेत्रों में 8 पाइंट लगाए हैं। दो गाड़ियां शाम तक पेट्रोलिंग करती रहीं। प्रदर्शन व पथराव के आरोप में बोरदा के संदीप पिता दयाल गिरी, दिलीप पिता हीरालाल माली, राहुल पिता भंवरलाल तथा जावरा के मंगलसिंह चौहान को गिरफ्तार किया।

उमटपालिया में मिली कार- टीआई ने बताया शुक्रवार को छीनी कार उमटपालिया में अज्जू के घर से जब्त की। डकैती में फरार चार आरोपियों, उपयोग हुई कार व दो बाइक की तलाश है।

खबरें और भी हैं...