संस्कार-77 करेगी वन स्टेप गरबा
जावरा. इसबार नवरात्रि में संस्था संस्कार-77 द्वारा शास्त्री उद्यान में वन स्टेप गुजराती गरबा आयोजन करेगी। भास्कर के अभियान से प्रेरित होकर संस्था आयोजन स्थल पर मिट्टी की प्रतिमा स्थापना करेगी। ये निर्णय बैठक में लिया। इस बार आयोजन के लिए संस्था अध्यक्ष की जिम्मेदारी अनिल त्रिवेदी को सौंपी है। संयोजक सुनील पोखरना ने बताया प्रतिमा भी छोटी यानी एक या दो फीट ऊंची ही स्थापित करेंगे ताकि विसर्जन के दौरान ज्यादा पानी की जरूरत पड़े। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्था प्रयासरत है।