पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लेन देन के विवाद में जलाई महिला की मौत

लेन-देन के विवाद में जलाई महिला की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रुपए लेन-देन के विवाद में हाटपिपल्या निवासी एक व्यक्ति ने केरोसिन डालकर महिला को जला दिया था। महिला की शनिवार सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

2 सितंबर को आरोपी एहमद पिता शेर खां मेवाती निवासी हाटपिपल्या ने गांव की ही राजूबाई पति अंबाराम जाट (45) पर केरोसिन डालकर आग लगा दी थी। बुरी तरह झुलसी राजूबाई जिला अस्पताल में भर्ती थी। उसने पुलिस को बयान दिया था कि उसकी जमीन अहमद के कब्जे में है और इसी के रुपए के लेन-देन का विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन अहमद ने उसे खेत पर बुलाया और केरोसिन डालकर आग लगा दी। 11 सितंबर को पुलिस ने आरोपी अहमद के खिलाफ धारा 307 में प्रकरण दर्ज किया था। शनिवार को अग्निदग्धा की मौत के बाद मामला हत्या में तब्दील हो गया।