पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज निकलेगी चलो गोशाला यात्रा

आज निकलेगी चलो गोशाला यात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सौवृत्त त्रिस्तुतिक जैन श्वेतांबर श्रीसंघ (आचार्य रवींद्र सूरि के अनुयायी) रविवार को चलो गोशाला यात्रा निकालेगा। सुबह 9 बजे पीपली बाजार मंदिर से बैंडबाजों के साथ यात्रा निकलेगी।

श्रीसंघ अध्यक्ष ज्ञानचंद चौपड़ा, महासचिव मदनसिंह चौरड़िया, सुभाष लुक्कड़ राजेश बरमेचा ने बताया यात्रा साध्वी र|त्रयाश्रीजी तत्वत्रयाश्रीजी की निश्रा में निकलेगी। इसमें बैलगाड़ी में 20 बोरी खल कपास्या, 50 किलो लाप्सी और 2 गाड़ी में हरा चारा रहेगा। यात्रा मुख्य मार्गों से होकर खाचरौद नाका स्थित जीवदया सोसायटी पहुंचेगी। यहां गायों को स्वामी वात्सल्य कराया जाएगा। पदाधिकारियों ने बताया यात्रा मूक प्राणियों के प्रति दयाभाव रखने का संदेश देने के लिए निकाली जा रही है। सोसायटी को 11 हजार रुपए दिए जाएंगे ताकि इससे कटने जाने वाली गायों को बचाया जा सके।