- Hindi News
- हिंदी शिक्षिका उिर्मला गौड़ का किया सम्मान
हिंदी शिक्षिका उिर्मला गौड़ का किया सम्मान
भाषाओं का करना होगा संरक्षण
हिंदी दिवस रविवार को मनेगा। इस उपलक्ष्य में शनिवार को अनेक कार्यक्रम हुए। मॉर्निंग स्टार स्कूल में हिंदी उत्सव मना। मुख्य अतिथि डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला ने कहा- उत्सवों के माध्यम से हिंदी का महत्व समझाया जाए तो इसका विकास अवश्य होगा। विद्यार्थियों ने पौराणिक कथाओं के पात्रों का मंचन कर हिंदी का महत्व बताया। पूर्णिमा शर्मा ने भी संबोधित किया। क्रिस फर्नाडीज, पूजा वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
इंदिरानगर स्थित बौद्धिक विद्यालय आर्य समाज में लायनेस क्लब ने हिंदी दिवस मनाया। डॉ. सुलोचना शर्मा, सुषमा श्रीवास्तव अतिथि थीं। क्लब अध्यक्ष आशा चौधरी ने मार्गदर्शन दिया। हिंदी निबंध सुलेखन प्रतियोगिता हुई। निर्णायक वैशाली माचवे, प्रथमा कौशिक रही। प्रेमलता दवे, उमा भारद्वाज, विमला राणा सहित आन्य मौजूद थीं। जवाहर उमा विद्यालय में मंजुला पुरोहित, संध्या वोहरा, आशा वर्मा, आरती त्रिवेदी, कैलाशचंद्र व्यास ने हिंदी का महत्व बताया। टाटानगर स्थित शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में प्राचार्य सुशीलकुमार दुबे ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। संयोजक उषा बौरासी ने भी संबोधित किया।
उपस्थित विद्यार्थी। इनसेट- संबोधित करते डॉ. मेहरा।
बच्चों के साथ लायनेस क्लब की पदाधिकारी।
उत्सवों से होगा िहंदी का िवकास
हिंदी शिक्षिका उर्मिला गौड़ का सम्मान करते विद्यार्थी।