पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेवा से शान, लाखोें का दान

सेवा से शान, लाखोें का दान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अन्नक्षेत्र जनकल्याण समिति द्वारा बीमारों, गरीबों और विद्यार्थियों के लिए संचालित नि:शुल्क सेवा को सांसद-विधायक ने अपनी निधि से 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की तो दानदाताओं ने भी खुले हाथ से दान दिया। सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने कहा अन्नक्षेत्र समिति जितनी सशक्त होगी वो सेवा के पथ पर उतनी ही गति से बढ़ेगी।

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डाॅ. लक्ष्मीनारायण पांडेय विशिष्ट अतिथि डॉ. महावीर पामेचा थे। विधायक ने परिवार की ओर से 51 हजार रुपए देने की घोषणा भी की। डायलिसिस मशीन के लिए समिति अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ओस्तवाल ने एक लाख रुपए, राजमल फतेहलाल बुरड़, मोहन पटेल, अमित कोठारी (अहमदनगर) ने 21-21 हजार रुपए, मिनल ग्रुप, गायत्रीप्रसाद मंडलोई, गोपाल मोदी, कोकिला उपमन्यु, कैलाश विजयवर्गीय, कांतिलाल नरेंद्रकुमार विनायका ने 5-5 हजार रुपए देने की घोषणा की। भोलेनाथ गैस एजेंसी ने 11 हजार के साथ एक डंपर गिट्टी, पक्षियों के दाने के लिए लक्ष्मीनारायण चौरसिया ने 1 हजार रुपए, केके कैटर्स ने 1100 रुपए देने की घोषणा की। डॉ. पामेचा द्व‌ारा प्रकाशित हनुमान चालीसा का विमोचन किया गया। डायलिसिस मशीन संचालन समिति का संयोजक कमल नाहटा और सुनील कोठारी को बनाया। अतिथियों का शाॅल, श्रीफल से सम्मान किया। अन्नक्षेत्र में सेवा देने वाले डॉ. अशोक पाटीदार, डॉ. मुकेश भाटिया आदि मौजूद थे।

अन्नक्षेत्र के हॉल का भूमिपूजन करते सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय और पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय आदि।