जिला योग स्पर्धा में किट को लेकर विवाद
सोमवारको सागोद रोड पर समता शिक्षा निकेतन पर हुई जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के पास किट नहीं होने से विवाद की स्थिति बनी।
समता शिक्षा निकेतन पर सुबह 10 बजे शुरू हुई योग स्पर्धा में रतलाम, जावरा, आलोट आदि स्थानों के 80 से अधिक प्रतियोगी शामिल होने पहुंचे। दोपहर 1.30 बजे शिक्षा विभाग की खेल अधिकारी ताहिरा खान पहुंचीं सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के पास किट नहीं होने से उन्हें बाहर कर दिया। योग प्रभारी आशा दुबे ने आपत्ति ली। उनका कहना था सरकारी स्कूल के बच्चे किट कहां से लाएंगे। कुछ देर खींचतान के बाद बाहर किए बच्चों को स्पर्धा में लिया। दुबे ने बताया शासन योग खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रहा है। किट नहीं होने से विद्यार्थियों को बाहर नहीं किया जा सकता। खान से बात करना चाही लेकिन उन्होंने फोन ही रिसीव नहीं हुआ।
पैदलजाना पड़ा- शहरसे 5 किमी दूर स्पर्धा होने से कई विद्यार्थियों को पैदल आना-जाना पड़ा। प्राइमरी के बच्चे भी स्पर्धा में शामिल होने आए थे। ये स्पर्धा शहर के किसी स्कूल में रखी जाती तो परेशानी नहीं होती।
स्पर्धा में जिले के कई स्कूलों के बच्चे शामिल हुए।