ताल में मूसलधार, घरों में पानी घुसा
ताल में मूसलधार, घरों में पानी घुसा
ताल |नगर में सोमवार शाम मूसलधार बारिश हुई। सड़कों पर पानी जमा हो गया। घरों में पानी घुसने से अनाज, बिस्तर सहित अन्य सामान भीग गए। रहवासियों ने नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। नगर में शाम 4.30 बजे जोरदार बारिश हुई। एक घंटे हुई बारिश से नप की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। खटीक गली, राणाप्रताप मार्ग, काजीकुआं, हवलदार चौक, सिनेमा गली, हाॅस्पिटल रोड, बस स्टैंड में पानी भर गया। घुटने तक पानी होने से आवागमन बंद हो गया। काजीकुआं क्षेत्र के कई घरों में पानी घुसने से अव्यवस्था फैल गई। यहां सुनील सुयल, भेरूलाल कहार, रामलाल भोई, सलीम खान, रमेश माली के घर में रखे बिस्तर भीग गए। पेटी में रखा अनाज गीला हो गया। इन्होंने बताया नप की लापरवाही के कारण ये नौबत आई। नालियां बनाई जातीं और पानी की निकासी होती तो घरों में नहीं घुसता।
थानेस्कूल परिसर भी पानी-पानी- बारिशसे थाने सरकारी प्रावि मावि परिसर में पानी भर गया। शाम 5 बजे छुट्टी हुई तो बच्चों को निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मियों के क्वार्टर में भी पानी घुस गया। इससे उनके कपड़े, बिस्तर आदि गीले हो गए। यहां मुख्य रोड पर नाले में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से यह स्थिति बनी। नगर परिषद सीएमओ एस.एस. पंवार ने बताया काजीकुआं क्षेत्र के कई घरों में पानी घुसने की जानकारी मिली है। मैं दिखवाता हूं।
दूधाखेड़ीबानीखेड़ी में 20 मिनट बारिश - जावरा|बानीखेड़ी दूधाखेड़ी में सोमवार शाम 4.30 बजे बारिश हुई। इससे फसलों को राहत मिली। पखवाड़ेभर बाद हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। किसानों के अनुसार बारिश से फसलों को जीवनदान मिला है।