पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पल्ली बिछाने पर लगाएं पाबंदी वरना बंद करेंगे मंडी

पल्ली बिछाने पर लगाएं पाबंदी वरना बंद करेंगे मंडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडीप्रांगण में पहले पल्ली बिछाने के खिलाफ भारतीय किसान संघ ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार को पल्ली बिछाने को लेकर किसान के साथ हुई मारपीट का हवाला देते हुए संघ ने कहा पहले पल्ली बिछाने वालों पर हफ्तेभर में पाबंदी नहीं लगाई तो मंडी बंद कर आंदोलन किया जाएगा। इसके साथ संघ ने गेट पर टोकन देने, खाली वाहन तुरंत बाहर करने, खेरची खरीदी बंद करवाने और समय पर नकद भुगतान की मांग रखी। इस दौरान करीब 1 घंटे मंडी बंद रही।

सिखेड़ी के राजेश जाट (28) रविवार को लहसुन लेकर खाचरौद नाका स्थित मंडी आया था। लहसुन खाली करने के लिए पल्ली बिछा रहा था तभी दो युवकों ने पल्ली बिछाने को लेकर विवाद किया। मौजूद अब्बास नामक युवक के साथ मिलकर तीनों ने उसकी पिटाई कर दी। राजेश ने अब्बास दो साथियों के खिलाफ सिटी थाने में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसको लेकर भारतीय किसान संघ ने सोमवार को मंडी इंस्पेक्टर पूरालाल मुजावदिया, अशोक सोनी को ज्ञापन दिया। इसमें बिना उपज लाए पल्ली बिछाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। हफ्तेभर में प्रतिबंध नहीं लगाया तो मंडी बंद कर आंदोलन की चेतावनी दी। जिला उपाध्यक्ष शिवनारायण धाकड़, तहसील मंत्री रमेश धाकड़, शांतिलाल धाकड़, राजेश जाट आदि मौजूद थे। इस दौरान करीब एक घंटे मंडी बंद रहने से िकसानों को परेशानी हुई।

तीन बोरी लहसुन जब्त

खाचरौदनाका स्थित मंडी से सोमवार सुबह तीन बोरी लहसुन जब्त की। थर्ड आई सेक्युरिटी एजेंसी के सुरक्षा अधिकारी जयराजसिंह राठौर ने बताया 35-35 किलो की तीन बोरी जब्त की। इनका मालिक कोई नहीं होने से इन्हें जब्त किया।

भारतीय किसान संघ ने ज्ञापन देकर मंडी प्रशासन को दी चेतावनी

होती है अवैध वसूली

कुछलोग मंडी प्रांगण में पल्ली बिछाकर जगह रोक लेते हैं। फिर किसान जब उपज डालने आते हैं तो उनसे उपज डालने के नाम पर 200 से 400 रुपए तक की अवैध उगाही की जाती है। उपज लाने से पहले पल्ली बिछाने पर प्रतिबंध लगाने से इस कारण हो रही अवैध वसूली पर रोक लगेगी।

इनका कहना

^उपजलाने सेे पहले पल्ली बिछाने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। भारतीय किसान संघ की अन्य मांगों पर भी ध्यान दिया जाएगा ताकि मंडी व्यवस्था बनी रहे। वी.के.आर्य, मंडीसचिव, जावरा

मंडी में नीलामी बंद होने पर एकत्र किसान। फोटो- भास्कर

ये मांगें भी रखीं

{उपज लाने से पहले कोई भी मंडी