पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपसचिव को बताया कॉलेज की छत से रिसता है पानी

उपसचिव को बताया कॉलेज की छत से रिसता है पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{कॉलेज निरीक्षण के लिए आए थे

भास्करसंवाददाता | जावरा

कॉलेजभवन की छत से बारिश का पानी टपकता है। विद्यार्थी से लेकर कॉलेज स्टाफ को असुविधा होती है। यह बात शहीद भगतसिंह शासकीय काॅलेज प्राचार्य वी.के. शर्मा ने उच्च शिक्षा विभाग उपसचिव राज्य संपर्क अधिकारी डॉ. आर.के. विजय से कही। डॉ. विजय सोमवार को कॉलेज का निरीक्षण करने आए थे।

विक्रम विवि उज्जैन रासेयो समन्वयक डॉ. प्रशांत पुराणिक और राज्य संपर्क अधिकारी डाॅ. विजय ने रासेयो इकाई के साथ कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया। अभिमुखीकरण कार्यक्रम का संचालन डॉ. विद्य‌ा तिवारी ने किया। आभार रासेयो इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बी.एस. किराड़े ने माना। छात्रसंघ प्रभारी डॉ. ए.जी.पठान ने बताया भवन की छत मरम्मत का प्रस्ताव विभाग को भेज रखा है। डॉ. प्रदीप पंवार, डॉ. एस.सी. मेहता, डॉ. एम.एस. चौहान आदि मौजूद थे।