पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धारा 106 लागू की तो आंदोलन करेंगे

धारा 106 लागू की तो आंदोलन करेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारधारा 106 लागू कर रही है। इसमें व्यवसाय का समस्त लेन-देन चेक से करने का नियम थोपा जाएगा। यदि धारा लागू की तो युवा सराफा व्यापारी एसोसिएशन आंदोलन करेगा।

ये बात पदाधिकारियों ने स्नेह सम्मेलन में कही। आयोजन जवाहर बाल मंदिर में किया। अतिथि रतलाम सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष झमक भरगट, समाजसेवी रामबाबू शर्मा, डॉ. राजेंद्र शर्मा, पूनम प्रकाश शर्मा थे। स्वागत संस्थाध्यक्ष सुरेंद्र सोनी, सचिव आशीष पावेचा, उपाध्यक्ष सुमित बरड़िया, सुनील रांका, वीरेंद्र रांका ने किया। अतिथियों का शाॅल-श्रीफल से सम्मान किया गया। संस्था सदस्य राजकुमार श्रीश्रीमाल के 36 उपवास करने पर संस्था के महेंद्र नवलक्खा, शांतिलाल ओरा ने सम्मान किया। संचालन सुरेंद्र नवलक्खा ने किया।

तपस्वियोंका सम्मान

दिगंबरजैन समाज का सामूहिक मिलन समारोह राजेंद्र सूरि दादावाड़ी पर किया गया। तरुण क्रांति युवा मंच ने तपस्वी जितेंद्र कोठारी, पीयूष कियावत, शकुंतला सेठी, चिराग कोठारी, सरोज सेठी का सम्मान किया। मंच सचिव राहुल बरैया ने बताया बच्चों को धार्मिक गतिविधियां सिखाने में लगे बाबूलाल बारोड़, पवन कलशधर, कैलाश बारोड़ का भी सम्मान किया गया।

रतलाम सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष झमक भरगट का सम्मान करते युवा एसोसिएशन के सदस्य।