नहीं मिले शूटर, 15 हजार इनाम घोषित
भाजपानेता के हत्यारों तक पहुंचने में पुलिस को पसीना छूट रहा है। सोमवार शाम आईजी घटनास्थल पहुंचे और वस्तुस्थिति का जायजा लिया। एसपी समेत तमाम आला अफसर आईए थाने में डेरा डाले हैं। क्राइम ब्रांच, सायबर सेल समेत 10 पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं। वारदात के 36 घंटों में पुलिस ने 36 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की लेकिन शूटर हाथ नहीं आए। चश्मदीद कुछ बोलने को तैयार नहीं। सोमवार को विहिप, बजरंग दल ने ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। शाम को पहुंचे आईजी ने आरोपियों पर 15 हजार का इनाम घोषित।
रविवार सुबह 11.06 बजे बाइक सवार दो बदमाश रतलाम नाका क्षेत्र में फोरलेन किनारे चाय की गुमटी पर पहुंचे। वहां बैठे भाजपा नेता कैलाश सूर्यवंशी को गोलियों से भून दिया। इससे सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक महज 11 सेकंड में आरोपी वारदात कर भाग गए। जांच में जुटी पुलिस को घटना के 36 घंटे बाद भी सफलता नहीं मिली। एसपी डॉ. जी.के. पाठक ने बताया सायबर सेल, क्राइम ब्रांच की मदद से पुलिस टीमें जगह-जगह सर्चिंग कर रही हैं। 36 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई लेकिन शूटर हाथ नहीं आए। सोमवार शाम 6.30 बजे जावरा पहुंचे आईजी वी. मधुकुमार ने एसपी से गोलीकांड की जानकारी ली। पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की और इनाम घोषित कर चले गए। पुलिस ने एक आरोपी का स्कैच जारी किया है।
चश्मदीदकुछ बताने को तैयार नहीं- एसपीने बताया सीसीटीवी फुटेज में दो चश्मदीद सब्जी विक्रेता लक्ष्मण मालवीय एवं गुमटी संचालक दशरथ माली दिख रहे हैं। वे शूटर के बारे में कुछ बताने को तैयार नहीं। साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की मदद से जरूरी तथ्य जुटाकर फुटेज अनुसार आरोपियों को पहचानने की कोशिश कर रहे हैं।
इन बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
{एसपीडॉ. पाठक ने बताया मृतक के बड़े भाई मदनलाल ने सन 2001 के जमीन विवाद को लेकर एक निजी स्कूल संचालक पर शंका जताई है। स्कूल संचालक से पूछताछ जारी है।
{उमटपालिया के वर्ग विशेष के लोगों से भी जमीन के रास्ते को लेकर पिछले साल मृतक के बड़े भाई से विवाद हुआ था।
{पुराने मामले में इतने समय बाद इस तरह आकस्मिक हमला पुलिस के गले नहीं उतर रहा।
{सीसीटीवी फुटेज अनुसार शूटर ने महज 11 सेकंड में वारदात को अंजाम दिया। उसने पहली गोली खाली निकलने पर बिल्कुल पास