पत्नी को भर्ती करवाकर छोड़ गया, मौत
एकव्यक्ति ने प|ी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया और शनिवार को लावारिस हालत में छोड़कर चला गया। सोमवार को महिला की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार रूपा पति शंकरलाल (45) नि. जावरा को गंभीर हालत में शनिवार को जावरा से जिला अस्पताल रैफर किया था। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रूपा को भर्ती करवाकर शंकरलाल गायब हो गया। सोमवार सुबह 8 बजे रूपा की मौत हो गई। अस्पताल चौकी प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया पता चला है कि शंकरलाल जावरा में पहाडिय़ा रोड स्थित झुग्गी में रहता है। उसकी तलाश कर रहे हैं।