पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 35 हजार लेकर आधी कुटीर भी नहीं बनाई

35 हजार लेकर आधी कुटीर भी नहीं बनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनपदपंचायत की 68 ग्राम पंचायतों के 104 लोगों ने इंदिरा आ‌वास कुटीर बनाने के नाम पर 35-35 हजार रुपए ले लिए। अब तक आधी कुटीर भी नहीं बनाई। इन्हें जनपद पंचायत सीईओ वी.के. त्रिपाठी ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। गांवों के आवासहीन बीपीएल परिवारों को रहने के लिए इंदिरा आवास कुटीर योजना के तहत 70 हजार रुपए दिए जाते हैं। पहली किस्त 35 हजार रुपए जारी की जाती है। जपं जावरा में 104 हितग्राहियों ने पहली किस्त ले ली। कुटीर नहीं बनाए। त्रिपाठी ने इनको नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया हफ्तेभर में संतोषजनक जवाब नहीं आया तो वसूली की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम हरजिंदर सिंह ने भी विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। बैठक कलेक्टर संजय गोयल को लेना थी लेकिन वे आखिर तक नहीं पहुंच पाए।

सुविधाघरबनाने के निर्देश दिए- बैठकमें दोपहर 3.30 बजे पहुंचे जिपं सीईओ अर्जुनसिंह डाबर ने सचिवों को हर घर में जल्द सुविधाघर निर्माण के निर्देश दिए।

जानकारीनए से मांगी, बताई पुराने सचिव ने- बैठकमें पंचायत के कामों की जानकारी अधिकारियों ने हाल ही में ज्वाइन सचिव से मांगी लेकिन पुराने सचिव ने दी। लुहारी के नए सचिव दिनेश जोशी से जानकारी मांगी तो वे पुराने सचिव ओमप्रकाश राठौर को बुलाने हॉल से बाहर दौड़ पड़े। जोशी ने बताया मैंने हफ्तेभर पहले ही लुहारी में ज्वाइन किया है इसलिए पर्याप्त जानकारी नहीं है। पुराने सचिव राठौर को बुलाया तो जानकारी दी।

पेंशनकी शिकायत-विकलांगों औरवृद्ध‌ों को मिलने वाली पेंशन का समय पर भुगतान नहीं हो रहा है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री आॅनलाइन पर हो रही है। अभी भी जुलाई, अगस्त की पेंशन लोगों को नहीं मिली है।

एकतारीख को मिले हर पेंशन -सामाजिक न्यायविभाग उपसंचालक वी.सी. जैन ने बताया अभी पेंशन मिलने में 20 तारीख से ऊपर निकल जाती है। 10 तारीख बाद ही पोर्टल खुलता है। प्रयास कर रहे हैं कि 25 तारीख को ही पोर्टल खुल जाए और अगले महीने की 1 तारीख के पहले पोर्टल पर पंचायत नाम दर्ज कर दे। पेंशन 1 से 5 तारीख मिल जाए।

1को होगा शतायु का सम्मान- 1अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध सहायता दिवस पर शतायु वृद्ध‌ों का सम्मान किया जाएगा। इसमें उन्हें एक हजार रुपए देकर और शाॅल-श्रीफल से सम्मान किया जाएगा। आयोजन पंचायत से लेकर जिपं स्तर पर करना तय किया जा रहा है।

जनपद पंचायत में सचिवों की बैठक लेते एसडीएम हरजिं