- Hindi News
- मंडी में भिड़े व्यापारी, गार्ड से हाथापाई
मंडी में भिड़े व्यापारी, गार्ड से हाथापाई
अरनियापीथाकृषि उपज मंडी में बुधवार दोपहर व्यापारियों में विवाद हो गया। इससे मंडी में डेढ़ घंटे नीलामी बंद रही और किसान परेशान हुए। विवाद तो एक किसान द्वारा उपज का तौल नहीं करवाने की बात पर हुआ लेकिन एक फर्म प्रतिनिधि ने मंडी अमले पर यूआरडी (अन रजिस्टर्ड डिलिंग) करवाने का आरोप लगाते हुए गार्ड के साथ हाथापाई की। इससे मामला गरमा गया। बाद में मंडी निरीक्षक कुछ व्यापारियों ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर नीलामी शुरू करवाई तब मामला शांत हुआ।
अरनियापीथा मंडी प्रांगण में बुधवार दोपहर 12 बजे खुली नीलामी में कालूखेड़ा के दिलीप भंडारी की 50 बोरी सोयाबीन 3296 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से प्रकाश ट्रेडर्स ने ली। किसान ने नाकेदार शैलेंद्र भट्ट गार्ड निर्मल सोलंकी से बाकायदा पर्ची भी कटवा ली। थोड़ी देर बाद उसने ये कहते हुए पर्ची निरस्त करवाने की बात कही कि मुझे इस भाव में उपज नहीं बेचना। इस पर अन्य व्यापारी सतीश सोड़ानी ने नाकेदार गार्ड पर आरोप लगाया कि कथित व्यापारी के कहने पर उन्होंने सरकारी पर्ची वापस लेने का निर्णय लिया। ऐसा संबंधित व्यापारी को यूआरडी का फायदा दिलाने की नीयत से किया। इसी बीच गार्ड निर्मल सोलंकी ने प्रकाश ट्रेडर्स के नाम की वह सरकारी पर्ची बताई और कहा हमने पर्ची निरस्त नहीं की है। इस पर सोडानी सोलंकी पर भड़क गए कि तुम गलत जानकारी देकर व्यापारियों को लड़वा रहे हो। उनमें हाथापाई तक हो गई। प्रकाश ट्रेडर्स की तरफ से व्यापारी पवन पाटनी ने बताया हमने किसी को पर्ची निरस्त करवाने की बात नहीं कही। यूआरडी जैसा कोई मामला नहीं है। किसान स्वयं ही उपज नहीं तुलवाना चाहता था। बाद में उसने हां कर दी तो उपज तौल दी गई।
गार्ड ने भागकर खुद को कमरे में बंद किया
विवादइतना बढ़ा कि सोडानी ने गार्ड के साथ हाथापाई शुरू कर दी। गार्ड ने भागकर प्रवेश गेट के पास बने पर्ची काउंटर सेंटर के एक कमरे में खुद को बंद कर लिया। वह दो घंटे तक वहीं रहा। गार्ड नाकेदार भट्ट ने बताया पर्ची कटी थी। इससे स्पष्ट है कि यूआरडी नहीं हो रहा है। व्यापारी प्रतिनिधि सोडानी ने निराधार आरोप लगाते हुए विवाद किया है।
डेढ़ घंटे बंद रही नीलामी
यूआरडीका मुद्दा उठने से बाकी व्यापारी भी सकते में गए। मंडी में यूआरडी कराने के नाम पर मंडी सचिव छोटू खान रिश्वत लेते तक पकड़ा चुके हैं। नाकेदार गार्ड ने भी विवाद के बाद काम करने