पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महापंचायत के लिए किन्नरों की गिनती

महापंचायत के लिए किन्नरों की गिनती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खुशीके हर मौके पर बधाई देने वाले किन्नरों के दु:ख-दर्द अब मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जानेंगे। वे किन्नरों की महापंचायत लगाकर उनकी मांगों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। इसके लिए गांवों में पंचायत बाकी जगह निकाय इनकी गिनती शुरू करने वाली है। ये काम इसी महीने के आखिरी तक पूरा होना है।

पिछली जनगणना में किन्नरों की गिनती अन्य के नाम से की गई लेकिन इनकी सुध आज तक किसी भी सरकार ने नहीं ली। पहली बार मप्र सरकार इनकी सुध लेने के लिए जल्दी ही महापंचायत बुलाने वाली है। ग्राम पंचायत निकायों (नपा, ननि, नप) के जरिए किन्नरों की गिनती शुरू की जा रही है। इस तरह के निर्देश बुधवार को जपं में पंचायत सचिवों की बैठक में दिए गए। महापंचायत की तारीख तय नहीं हुई है।

फर्ककरना मुश्किल-असली औरनकली किन्नर में फर्क करना कर्मचारियों के लिए मुश्किल रहेगा। इस बारे में अधिकारी भी कुछ खास नहीं बता पाए। सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक भी बस इतना ही कह पाए कि पुराने कर्मचारियों को इस बारे में जानकारी है वे सही गिनती करेंगे।

1तक करना है गिनती

^शासनसे मिले निर्देश पर निकाय पंचायत के कर्मचारियों को एक अक्टूबर तक किन्नरों की गिनती करने के पत्र जारी किए हैं। सीएम द्वारा ली जाने वाली महापंचायत की तारीख तय नहीं है। वी.सी.जैन, उपसंचालक, सामाजिक न्याय विभाग, रतलाम