पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेज हवा के साथ ओले, फसलें तबाह

तेज हवा के साथ ओले, फसलें तबाह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| जावरा/असावती/ताल

असावती,कुम्हारी क्षेत्र में रविवार को ओलों की बारिश हुई। खेत-खलियान सड़कें बर्फ से पट गई। कहीं-कहीं 8 इंच तक बर्फ की परत जम गई। इससे फसलें तबाह हो गई। जावरा तहसील के असावती, कुम्हारी, मरम्या, बोरवनी, इससे सटे मंदसौर जिले के कुंडला में रविवार शाम 5.30 बजे ओलावृष्टि हुई। 20 मिनट तक नीबू बेर के आकार के ओले गिरे। असावती के सलीम मंसूरी ने बताया खेत में एक फीट ओले की परत जम गई। कुंडला के श्यामलाल सूर्यवंशी असावती के सीताराम परमार ने बताया जावरा-सीतामऊ रोड पर कुम्हारी से असावती पठान तक करीब दो किमी क्षेत्र में ज्यादा ओले गिरे। ओलों से फसलें बर्बाद हो गई। शाम 7.30 बजे कुम्हारी, असावती पहुंचे एसडीएम एस.के. मिश्र ने बताया क्षेत्र में अब तक के सबसे ज्यादा ओले गिरे हैं। इसका आकलन किया जा रहा है।

रोडजाम -एसडीएम केसाथ निरीक्षण करने पहुंचे राजस्व निरीक्षक टी.पी. कारपेंटर, पटवारी प्रवीण जैन ने बताया ओलावृष्टि से करीब आधे घंटे जावरा-सीतामऊ रोड पर आवागमन बंद रहा।

ताल| रविवारशाम 5 बजे बादल छा गए। पौने 6 बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। शाम 7 बजे ओलों के साथ हल्की बारिश हुई। 15 मिनट तक ओले गिरे। करवाखेड़ी के शंकरलाल पाटीदार ने बताया चना, धनिया, कलौंजी आदि फसलों को नुकसान पहुंचा। आलोट नाका, रूपड़ी क्षेत्र में शादी समारोह के टेंट उड़ गए।

बड़ावदा/रियावन|क्षेत्रमें आंधे घंटे तेज बारिश हुई। ओले भी गिरे। खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हो गईं। रियावन में शाम 6 बजे बड़ावदा में रात 8 बजे बारिश हुई।

जावरा-सीतामऊ रोड पर असावती-कुम्हारी के बीच गिरी बर्फ।