अभियान से जुड़ी नपा, 6 बगीचे संवरेंगे
बगीचोंको संवारने के दैनिक भास्कर के अभियान ‘समाधान मिलजुलकर’ से नपा भी जुड़ गई। तिलक नगर बगीचे को हराभरा करने के लिए नपा ने इसे कार्ययोजना में शामिल कर लिया। सोमवार को सफाई होगी। वंदे मातरम ग्रुप मारुति ग्रुप भी भास्कर अभियान से जुड़ गया है।
नपाध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने बताया भास्कर के अभियान से सार्थक परिणाम आएंगे। नपा बगीचों को विकसित करने के लिए पूरे प्रयास करेगी। तिलक नगर बगीचे की सोमवार को सफाई करवाएंगे। हैंडपंप में मोटर डालेंगे। पेवर ब्लॉक सही करेंगे।
अबइन की बारी -नपाध्यक्ष नेबताया तिलक नगर उद्यान के साथ कोर्ट परिसर, जनता कॉलोनी, शुक्रवारिया, शास्त्री कॉलोनी राजीव कॉलोनी के बगीचे भी विकसित करेंगे।
वंदेमातरम ग्रुप ने बदली दशा-वंदे मातरमग्रुप ने अरिहंत कॉलोनी के बगीचे को पिछले साल गोद लिया था। आकाश दसेड़ा, वैभव चौपड़ा, पीयूष कियावत, हर्ष पोरवाल, अभिषेक बंसल, नेहल चौधरी ने मिलकर इसकी सूरत बदल दी। उन्होंने बताया भास्कर के अभियान से जुड़कर एक और बगीचा गोद लेंगे।
मारुतिग्रुप भी गोद लेगा बगीचा -मारुति ग्रुपके राजा चचलानी, रोहित सुमन ने बताया भास्कर के अभियान से जुड़कर एक बगीचा गोद लेंगे।
वंदे मातरम ग्रुप ने अरिहंत कॉलोनी का बगीचा गोद लेकर देखभाल की।
पहल