पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलास्तरीय कराते स्पर्धा 15 को, 250 खिलाड़ी आएंगे

जिलास्तरीय कराते स्पर्धा 15 को, 250 खिलाड़ी आएंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावरा| जिलास्तरीयकराते स्पर्धा 15 फरवरी को जावरा क्लब मैदान पर होगी। रतलाम जिला कराते डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जाने वाली स्पर्धा में जिलेभर के 250 से ज्यादा कराते खिलाड़ी शामिल होंगे। एसोसिएशन अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, सचिव बलवंतसिंह देवड़ा ने बताया नगर में पहली बार जिलास्तरीय स्पर्धा हो रही है। इसमें विजेता-उपविजेता टीम को प्रमाण-पत्र के साथ ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भी पुरस्कृत होंगे।