पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोरलेन के लुटेरे गिरफ्तार

फोरलेन के लुटेरे गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{6 बदमाश गिरफ्तार, 14 तक रिमांड पर

भास्करसंवाददाता| जावरा

हाईवे,फोरलेन पर ट्रक कटिंग, लूट डकैती करने वाले कंजर गिरोह के 6 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो बाइक धारदार हथियार जब्त किए। बुधवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से 14 दिसंबर तक रिमांड पर सौंपा है।

सीएसपी दीपक शुक्ला ने बताया सीतामऊ रोड स्थित कागला रूंडी जंगल से मंगलवार रात आरोपी भेरू उर्फ भेरूलाल पिता मनोहर कंजर (28), तुवारिया पिता देवा कंजर (50), जितेंद्र पिता मनोहर कंजर (28), घनश्याम पिता रामचंद्र कंजर (22) निवासी राजाखेड़ी, लटुरिया पिता रामचंद्र कंजर (30) अनिल पिता मोहन कंजर (25) निवासी उकेड़िया को गिरफ्तार किया। इनसे दो बाइक (एमपी 43 डीपी 4530 एमपी 43 बीसी 1833), एक तलवार, एक धारिया, एक फर्शा तीन लाठियां जब्त की। आरोपी अंबिका बस में डकैती की साजिश रच रहे थे। इनके खिलाफ डकैती की साजिश रचने का प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। रिंगनोद टीआई एम.एस. परमार ने बताया आरोपियों को बुधवार दोपहर कोर्ट में पेश किया। जहां से 14 दिसंबर तक का रिमांड मिला। आरोपियों ने 14 ट्रक कटिंग की वारदातें कबूली हैं। चोरी माल की बरामदगी के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

टीमको 5 हजार इनाम- फोरलेनपर बढ़ती ट्रक कटिंग चोरी की वारदातों को रोकने के लिए एसपी डॉ. आशीष के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम बनाई थी। टीम में शामिल टीआई परमार के साथ ढोढर चौकी प्रभारी डी.एल. सोलंकी, एएसआई जी.एल. भूरिया, बी.एस. राठौर, प्रधान आरक्षक पवन यादव, आरक्षक ब्रजेंद्रसिंह उर्फ पप्पू मेजर, नरेंद्रसिंह सिसौदिया, दिनेश पंड्या राजीव ने सफलता प्राप्त की है। टीम को एसपी ने 5 हजार का इनाम देने की घोषणा की।