हार के बाद कांग्रेस में बयानबाजी का दौर
जावरा| नगरपालिकाचुनाव में हार के बाद बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष कुतुबुद्दीन सैफ ने बयान जारी कर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीपसिंह सोलंकी ब्लॉक अध्यक्ष हिम्मतसिंह श्रीमाल के इस्तीफे की मांग की। सैफ ने बताया दोनों के कार्यकाल में पार्टी लोकसभा, विधानसभा, मंडी और अब नपा चुनाव हार गई। इन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। ब्लॉक शहर अध्यक्ष का कहना है सैफ उनके साथी नपा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के बागी के साथ थे। उन्होंने बगावत की है और ऐसे लोग नैतिकता की बात ही करें तो अच्छा है। कांग्रेस हार के कारणों पर विचार कर रही है।