लाठीचार्ज प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग
जावरा| मीसाबंदीइंदरमल टुकड़िया ने बुधवार दोपहर एसडीएम कार्यालय में राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। इसमें उन्होंने 1 दिसंबर की शाम सिटी थाने के बाहर हुए लाठीचार्ज एवं अनिल दसेड़ा समर्थकों के साथ मारपीट, उनके खिलाफ दर्ज प्रकरण की सीबीआई जांच करवाने की मांग की।
ज्ञापन में टुकड़िया ने आरोप लगाया मतदान के एक दिन पहले पुलिस ने बिना आदेश पर लाठीचार्ज किया। मीडियाकर्मी समेत कई निर्दोष लोग घायल हुए। गलती छिपाने के लिए अनिल दसेड़ा उनके समर्थकों के खिलाफ झूठा प्रकरण दर्ज किया। टुकड़िया ने 29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच टीआई, सीएसपी, एसडीएम, सीएमओ समेत अन्य अधिकारियों के मोबाइल की कॉल डिटेल जांचने की मांग भी की। दसेड़ा समर्थकों के प्रकरण को वापस लेने की मांग की।