पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लेन देन विवाद में दैवेभो समेत दो को पीटा, रैफर

लेन-देन विवाद में दैवेभो समेत दो को पीटा, रैफर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{पुलिस ने देसी कट्टा और कारतूस बरामद किए

भास्करसंवाददाता| जावरा/केरवासा

दूधके रुपए लेन-देन के विवाद में पाताखेड़ी के चार लोगों ने दूध विक्रेता एवं उसके साथी नपा के दैनिक वेतनभोगी के साथ मारपीट की। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद रतलाम रैफर किया। पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा कारतूस बरामद किए लेकिन ये किसके हैं पता नहीं चला।

आईए थाने के अनुसार दूध विक्रेता जवाहरलाल गायरी (30) निवासी हरियाखेड़ा साथी दैवेभो कर्मचारी प्रकाश बारवासे निवासी जावरा बुधवार सुबह 9.30 बजे खाचरौद नाका स्थित होटल के बाहर खड़े थे। जीप से आए गजेंद्रसिंह, कृष्णपालसिंह, घनश्यामसिंह मिट्‌ठूसिंह निवासी पाताखेड़ी ने दूध के रुपए नहीं दे रहा है, ये कहते हुए जवाहरलाल को पीट दिया। बीचबचाव करने गए प्रकाश के साथ भी मारपीट की। आरोपी दोनों को जीप से पाताखेड़ी ले गए। गांव से थोड़ी दूर चारों के साथ पांच अन्य लोगों ने पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक देसी कट्‌टा कारतूस बरामद किया। पुलिस उलझी हुई है कि हथियार किसके हैं। इसलिए कट्‌टे कारतूस को जब्ती में नहीं बताया। आईए पुलिस ने गजेंद्रसिंह, कृष्णपालसिंह, घनश्यामसिंह मिट्‌ठूसिंह सहित पांच अन्य के खिलाफ धारा 147, 148, 323, 294, 506 में प्रकरण दर्ज किया। सरसी चौकी प्रभारी देवेंद्रसिंह जाट ने बताया कट्‌टा मिला जरूर है लेकिन ये किसका है, इसकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित पर आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया जाएगा।