पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेकरी पर डटे, सड़क पर ध्यान नहीं

टेकरी पर डटे, सड़क पर ध्यान नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निकायचुनाव से फ्री होते ही प्रशासन हुसैन टेकरी पर चेहल्लूम इंतजाम में जुट गया है। बुधवार को एसपी ने यहां ग्राम नगर सुरक्षा समिति सदस्यों की बैठक लेकर सुरक्षा इंतजाम समझाए। गुरुवार शाम ड्यूटी अधिकारियों की रिहर्सल होगी। इस तरह प्रशासन टेकरी परिसर की व्यवस्था को लेकर तो अलर्ट है लेकिन हुसैन टेकरी तक आने वाले विभिन्न रूट पर हो रहे सड़क हादसों पर किसी का ध्यान नहीं है। टेकरी जाने वाले मार्गों में कई जगह सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से लोगों को हर पल हादसे का डर है।

हुसैन टेकरी शरीफ पर 3 दिसंबर से ही चेहल्लूम शुरू हो गया है। हजारों जायरीन आने लगे हैं। इनके जान-माल की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन की है। वह अलर्ट तो है लेकिन केवल टेकरी परिसर की व्यवस्था को लेकर। बाकी जगह से जैसे प्रशासन का कोई लेना-देना नहीं। चेहल्लूम की वजह से टेकरी शरीफ आने वाले सभी रूटों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि वह टेकरी परिसर के साथ ही इन रूट पर भी जायरीनों के साथ आमजन की सुरक्षा का ध्यान रखे लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। मंगलवार को ही चौपाटी से हुसैन टेकरी जाने वाले मुख्य मार्ग पर (फोरलेन का उज्जैन बायपास तिराहा) दो हादसे हुए। इनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और हैदराबाद से आए 10 जायरीन घायल हो गए।

स्थायीइंतजाम सही बैरिकेड्स ही लगा दें-मंगलवार रात10.30 बजे हादसे में घायल जायरीनों के साथी अली हुसैन (30) निवासी हैदराबाद का कहना है फोरलेन के जिस उज्जैन बायपास तिराहे पर हमारे मैजिक वाहन को टक्कर लगी वह किसी डेंजर जोन से कम नहीं है। वहां प्रशासन को सुरक्षा के स्थायी इंतजाम करना चाहिए। प्रशासन इसमें सक्षम नहीं तो कम से कम चेहल्लूम के दौरान तो वहां संकेतक या बैरिकेड्स लगा दें ताकि हादसे नहीं हों। पिछली बार भी ऐनवक्त पर केवल चूल वाले दिन ये इंतजाम किए थे जबकि जायरीन तो चेहल्लूम शुरू होने के साथ ही आने लगते हैं। फिर प्रशासन ध्यान क्यों नहीं देता ये समझ से परे है।

चूलका आयोजन कल, रिहर्सल आज-हुसैन टेकरीपर चूल का मुख्य आयोजन 12 दिसंबर रात 10 बजे होगा। 11 दिसंबर की शाम जिन अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है, सभी की रिहर्सल होगी। बुधवार दोपहर 12.30 बजे टेकरी परिसर में एसपी डॉ. आशीष एएसपी प्रशांत चौबे ने सुरक्षा समिति सदस्यों की बैठक ली। उन्हें चेहल्लूम के मुख्य आयोजन के दौरान मौ