गलत ट्रेन में चढ़ने पर कूदा, घायल
गलत ट्रेन में चढ़ने पर कूदा, घायल
जावरा| गलतट्रेन में चढ़ने के बाद कूदने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। हुसैन टेकरी निवासी दादू पिता मन्नालाल कल्याणे (65) को रतलाम जाना था लेकिन वे मंगलवार शाम 7.30 बजे मंदसौर जाने वाली डेमू में बैठ गए। ट्रेन चलने पर पता चला तो वे चलती ट्रेन से कूद गए। उन्हें आरपीएफ आरक्षक राजेश वर्मा ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन उन्हें रात 10 बजे िजला अस्पताल लाए।