पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब कॉल डिटेल पर टिकी पुलिस की जांच

अब कॉल डिटेल पर टिकी पुलिस की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपानेता कैलाश सूर्यवंशी की हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई। अब जांच विभिन्न मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल और लोकेशन पर टिकी है। आईजी के बाद अब मृतक के परिजन ने भी आरोपियों को पकड़वाने पर 25 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है।

एसपी डॉ. जी.के. पाठक ने बताया 50 से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। मृतक कैलाश सूर्यवंशी निवासी लुहारी के परिजन ने जिन भी लोगों पर शंका जताई थी उन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर ली लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिले। मामले के खुलासे में एक-दो दिन और लग सकते हैं। मंगलवार को साइबर सेल, क्राइम ब्रांच समेत 10 पुलिस टीमें जांच में जुटी रही। एसपी खुद केस को हैंडल कर रहे हैं लेकिन शूटर और हत्या के पीछे किसका हाथ है ये पता नहीं चल पाया। प्रतापगढ़, इंदौर, मंदसौर, नीमच क्षेत्र में भी पुलिस दल भेजकर सर्चिंग की लेकिन मंगलवार देरशाम तक सफलता नहीं मिली।

नंबर लोकेशन ट्रेस कर रही पुलिस

हत्याके आरोपियों तक पहुंचने के लिए सबसे महत्वपूर्ण विभिन्न नंबरों की कॉल डिटेल लोकेशन है। पुलिस मृतक, उसके परिजन, मित्रों से लेकर उन समस्त लोगों के मोबाइल नंबर तथा इन नंबरों पर वारदात वाले दिन या इसके पहले और बाद में किस-किस व्यक्ति की बात हुई, इसका पता लगा रही है। ये भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात के समय घटनास्थल क्षेत्र में कुल कितने मोबाइल थे। लोकेशन के आधार पर यदि कोई संदिग्ध नंबर मिलता है तो उसकी पड़ताल की जाएगी।

परिजनदेंगे 25 हजार

मृतकके छोटे भाई लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी ने बताया हत्यारों को पकड़वाने वालों को परिवार की तरफ से 25 हजार इनाम दिया जाएगा। एक दिन पहले आईजी वी. मधुकुमार 15 हजार के इनाम की घोषणा कर चुके हैं। मंगलवार दोपहर मृतक के घर भोपाल महिला सेल के आईजी लालचंद भारतीय भी पहुंचे और परिजन काे ढांढस बंधाया।

फॉलोअप

भास्कर