पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिन और काली पट्टी लगाकर करेंगे काम

दो दिन और काली पट्टी लगाकर करेंगे काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
5 हजार कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर जताया विरोध

वेतनमानविसंगति दूर करने के साथ अन्य मांगों को लेकर जावरा में भी तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ सदस्यों ने काली पट्टी लगाकर काम किया। संघ ने तीन दिन तक काली पट्टी लगाकर काम करने का आह्वान किया। तहसील अध्यक्ष कैलाश पंवार ने बताया 500 कर्मचारी मांगों का समर्थन करते हुए बुधवार, गुरुवार को भी काली पट्टी लगाकर काम करेंगे। रमेश पांचाल ने बताया ताल में भी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया।

30को लेंगे सामूहिक अवकाश - तहसीलअध्यक्ष पंवार ने बताया प्रदेश संगठन ने आह्वान किया कि संघ के सभी कर्मचारी 30 सितंबर को सामूहिक अवकाश रखें।

सरवन|यहांभी सभी विभागों के कर्मचारियों ने काली पट्‌टी लगाकर काम किया। जिला सचिव डीसी बारोठ ने बताया इलियास कुरैशी, दिनेश बारोठ, मुकेश राठौड़, कृष्ण वल्लभ जोशी, जयंत गुप्ते, बसंतीलाल मईड़ा आदि ने सभी दफ्तरों मंें पहुंचकर कर्मचारियों को काली पट्‌टी लगाई।

सरकारी अस्पताल में काली पट्‌टी लगाकर काम करतीं नर्सें।

जिला पंचायत कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करते कर्मचारी।