- Hindi News
- दावे आपत्ति के काम में सचिवों को नहीं लगाएं
दावे-आपत्ति के काम में सचिवों को नहीं लगाएं
राज्यनिर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक के.पी. सेठिया मंगलवार को यहां आए। उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम हरजिंदर सिंह से नपा चुनाव को लेकर दावे-आपत्ति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए ग्राम पंचायत चुनाव में दावे-आपत्ति प्राप्त करने के लिए पंचायत सचिवों की ड्यूटी नहीं लगाएं। रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया नपा चुनाव को लेकर जहां कुछ लोगों ने नाम कटवाने और जुड़वाने का आवेदन दिया है वहीं कुछ लोगों ने वार्डों में नाम कम होने की शिकायत की। वार्डों में नाम कम होने का निराकरण कर दिया। बाकी आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। शीघ्र पंचायत चुनावों की भी दावे-आपत्तियां लेना शुरू की जाएगी। इसमें पंचायत सचिव की ड्यूटी नहीं लगाई जाए।
राज्य निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक के.पी.सेठिया रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम हरजिंदर सिंह से जानकारी लेते हुए।