पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कपड़े की दुकान में चोरी, टायर की दुकान में प्रयास

कपड़े की दुकान में चोरी, टायर की दुकान में प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपड़े की दुकान में चोरी, टायर की दुकान में प्रयास

भास्कर संवाददाता | जावरा

चौपाटीक्षेत्र की एक टायर की दुकान में सोमवार रात बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया। इसके पहले रविवार रात को भी एक कपड़े की दुकान में चोरी हो चुकी है।

बस स्टैंड स्थित अमृत सिंह सेठी की टायर की दुकान की शटर के कोने की ईंट अज्ञात बदमाशों ने तोड़ दी। मंगलवार सुबह सेठी दुकान पर पहुंचे तो पता चला। सेठी के भाई अजीतसिंह ने बताया बदमाश दुकान में घुस नहीं सके।

रविवार रात पास स्थित भगवान दास चावला की कपड़े की दुकान में चोरी हो गई। चोर सिले हुए कपड़े ले गए। चावला ने बताया रात को चोर दुकान के पीछे वाली गली से पहली मंजिल के वेंटिलेशन को तोड़कर घुसे। वेंटिलेशन इतना छोटा है कि इसमें बदमाशों ने बच्चे का सहयोग लिया होगा। दुकान से आधा दर्जन सिले हुए कपड़े चोरी गए।