पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम को पत्र लिखा, घोषणा की आस

सीएम को पत्र लिखा, घोषणा की आस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाकी विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने सीएम शिवराजसिंह चौहान को पत्र लिखा और 18 सितंबर को रतलाम दौरे के दौरान सौगात देने की मांग की।

सीएम को लिखे पत्र में स्टेडियम, रेलवे फाटक पर अंडरब्रिज निर्माण, स्वीमिंग पूल, गर्ल्स कॉलेज, बंद पड़े शुगर मिल के पुनर्स्थापना या नवीन उद्योग प्रारंभ करने, फोरलेन का बायपास निकालने, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर के निवेश क्षेत्र में जावरा को शामिल करने, पीलिया खाल को प्रदूषण मुक्त करने, कृषि उपज मंडी में अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा करने, पिपलौदा में कॉलेज खुलवाने की मांग की। डॉ. पांडेय ने मांग की कि रतलाम दौरे के दौरान जावरा विधानसभा क्षेत्र को ये सौगात दी जाए।