बैंडबाजों के साथ निकली पोथी यात्रा
सकलपंच राठौर समाज द्वारा लाला गली सत्यनारायण मंदिर में आयोजित श्रीमदभागवत कथा का मंगलवार को विश्राम हुआ। बैंडबाजों के साथ पोथीयात्रा निकाली गई।
यात्रा में पोथी समाज अध्यक्ष कन्हैयालाल सोलंकी लेकर निकले। यात्रा मुख्य मार्गों से होकर वापस मंदिर पहुंची। यहां महाआरती कर प्रसादी बांटी गई। कथा रोज सुबह 10 से 12 और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक हो रही थी। कथावाचन पंडित रवींद्र उपाध्याय (जावरा) ने किया। उपाध्यक्ष मनोहरलाल भाटी, सह सचिव मुकेश भाटी, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण राठौर, राजेश राठौर, सुभाष राठौर, जगदीश राठौर, मुकेश राठौर, रमेशचंद्र सोलंकी शामिल हुए।
राठौर समाज के कन्हैयालाल सोलंकी भागवत पोथी सिर पर रखकर निकलते हुए और शामिल समाजजन।