पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तहसीलदार नहीं आने से ग्रामीण परेशान

तहसीलदार नहीं आने से ग्रामीण परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यहांके बाशिंदे 10 साल से तहसीलदार के आने का इंतजार कर रहे हैं। तहसील टप्पा भवन धूल खा रहा है। ग्रामीणों को जावरा जाकर काम करवाना पड़ रहा है।

ये शिकायत विधायक प्रतिनिधि राकेश चौहान भाजपा नेता डॉ. रामप्रसाद पाटीदार ने कलेक्टर डॉ. संजय गोयल को लिखे पत्र में की। पत्र में बताया तहसील टप्पा भवन तहसीलदार के नहीं आने से बंद है। कई बार ग्रामीण कलेक्टर जनप्रतिनिधि को पत्र लिखकर तहसीलदार नियुक्त करने की मांग कर चुके हैं। हाल ही में तहसीलदार अजयकुमार हिंगे की पदस्थापना हुई लेकिन वे जावरा बैठकर सेवा दे रहे हैं। ढोढर सहित 50 गांवों के लोगों को जावरा जाकर राजस्व संबंधी काम करवाने पड़ रहे हैं। उन्हें समय के साथ आर्थिक परेशानियां उठाना पड़ रही है। उन्होंने बताया तहसीलदार की यहां बैठने की व्यवस्था करवाई जाए। 10 साल पहले नायब तहसीलदार हफ्ते में तीन दिन टप्पा कार्यालय पर सेवा देते थे।

^वरिष्ठ अधिकारी ने मुझे जहां बैठकर काम करने के निर्देश दिए हैं, मैं वहां काम कर रहा हूं। जैसा आदेश मिलेगा वैसा पालन किया जाएगा। अजयकुमारहिंगे, तहसीलदार,जावरा

^ढोढरटप्पा कार्यालय में तहसीलदार के बैठने की व्यवस्था की जाएगी ताकि ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़े। हरजिंदरसिंह, एसडीएमजावरा

तहसील टप्पा भवन पर लगा ताला।