राज्य स्पर्धा के लिए 19 खिलाड़ी चयनित
जिलाबास्केटबॉल संघ जावरा के 19 खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय शालेय बास्केटबॉल स्पर्धा के लिए हुआ। संघ सचिव विजय पामेचा, एनआईएस कोच अपारसिंह गंभीर ने बताया ग्वालियर में स्पर्धा का समापन 20 सितंबर को होगा। चयनित खिलाड़ी में मिनी बालक वर्ग नकुल कारपेंटर, संस्कार सिसौदिया, जितेंद्र रांका, ओशीज त्रिवेदी, मिनी बालिका वर्ग में अस्मिता पुरोहित, चंचल परिहार, पूर्वा परिहार, दिव्या किराड़े, हृदयांगिनी चंद्रावत, जूनियर बालक वर्ग में प्रद्युम्न बैरागी, जूनियर बालिका वर्ग में चित्रलेखा उपाध्याय, प्रगति राठौर, प्रीति पाटीदार, सीनियर बालक वर्ग में विकास पोइया, कौशल परिहार, प्रियेश परमार, सीनियर बालिका वर्ग में राजमोहिनी गौड़, आंचल पाठक, स्वाति बघेल शामिल हैं। इनका चयन नीमच में आयोजित संभागीयस्तरीय स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया।
अगलेसाल राज्यस्तरीय बास्केटबॉल स्पर्धा
बास्केटबॉलखेल मैदान में 2015 में राज्यस्तरीय सीनियर महिला-पुरुष बास्केटबॉल स्पर्धा होगी। अभी तारीख तय नहीं हुई है लेकिन नवंबर या दिसंबर में स्पर्धा होगी। स्पर्धा में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें भाग लेंगी। स्पर्धा काे लेकर जिला बास्केटबॉल संघ की बैठक हुई। संघ चेयरमैन एसडीएम हरजिंदरसिंह, अध्यक्ष विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय स्पर्धा में व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। कोषाध्यक्ष अरुण संघवी ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। प्रकाश मेहरा, हरिनारायण अरोड़ा, डॉ. सुरेश मेहता, डाॅ. सी.एल. वर्मा, सुशील कोचट्टा, चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, अशोक सेठिया, विकास जायसवाल मौजूद थे।